फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: देश में कुल मामलों के 10 फीसदी से भी कम का इलाज जारी

Tue, 20 Oct 2020 03:22 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में अभी कोविड-19 के जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनकी तादाद संक्रमण के कुल मामलों के 10 फीसदी से भी कम है और 67 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही रोगमुक्त होने की दर 88.63 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में अभी 7,48,538 लोगों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 9.85 फीसदी है।



मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 67,33,328 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जो उपचाराधीन मामलों से 59,84,790 अधिक है।

उसने रेखांकित किया, "भारत इकलौता ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक लोग ठीक हुए हैं और विश्व स्तर पर सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। अभी देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।"

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगभग 50,000 से कम हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 75 फीसदी नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

उसने बताया कि इन्हीं 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सबसे अधिक लोग ठीक भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 15,000 से अधिक और कर्नाटक में 8,000 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। मौत के मामले भी सबसे अधिक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में है। करीब 81 फीसदी मौत यहीं हो रही हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 46,790 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 587 और लोगों की मौतें होने से देश में अब इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 1,15,197 हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें