कोरोना संकट के बीच संसद के मॉनसून सत्र को जल्दी ही शुरू करने की तैयारी चल रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार कई तरह के सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में आगामी मानसून सत्र की व्यवस्था को लेकर सीपीडब्लूडी और एनडीएमसी के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा और राज्यसभा के सचिव जनरलों की एक बैठक की अध्यक्षता की।