फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: भारतीय सेना करेगी वर्दी में बदलाव, फ्लैग रैंक के अधिकारी पहनेंगे एक जैसी यूनिफॉर्म

Tue, 09 May 2023 02:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने मूल कैडर और और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भारतीय सेना अपनी वर्दी में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक यानी ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी की जाएगी। वहीं, सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने मूल कैडर और और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है। गौरतलब है, हाल ही में हुए संपन्न सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। 

खबरों की माने तो ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब मानकीकृत और सामान्य होंगे। वहीं अब ध्वज रैंक के अधिकारी कोई डोरी नहीं पहनेंगे। बता दें, यह सारे बदलाव इसी साल एक अगस्त से लागू किए जाएंगे। हालांकि वहीं भारती  सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है, भारत की सेना में 16 रैंक होती हैं। इन रैंकों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। सेना में ब्रिगेडियर और ऊपर के अधिकारी वे होते हैं जो पहले से ही इकाइयों, बटालियनों की कमान संभाल चुके होते हैं और ज्यादातर मुख्यालय या प्रतिष्ठानों में तैनात होते हैं। 

सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना के सच्चे लोकाचार को दर्शाते हुए एक मानक वर्दी सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों के लिए एक सामान्य पहचान सुनिश्चित करेगी।विभिन्न प्रकार की वर्दी और साज-सज्जा का भारतीय सेना में संबंधित हथियारों, रेजिमेंटों और सेवाओं से विशिष्ट संबंध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें