फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा- उपहार, बुके लेने से दूर रहें पुलिस अधिकारी, दहेज भी न लें

Sat, 06 Jul 2019 02:38 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों को अपने आचरण ठीक रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने शुक्रवार को तमिलनाडु के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया कि वह छह हफ्तों के भीतर राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर तोहफा, पुरस्कार या दहेज न लेने का आदेश दें।
विज्ञापन


जस्टिस एस एम सुब्रमण्यम ने एक सब इंस्पेक्टर (दारोगा) की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। एसआई ने अपने खिलाफ आपराधिक मामला लंबित होने के कारण पदोन्नति रोकने का आरोप लगाया था।

जज ने कहा कि सरकारी नौकर को अपना रिकॉर्ड साफ-सुथरा रखना ही चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि जन सेवक को कार्यालय या कार्यालय के बाहर अपना आचरण ठीक रखना चाहिए। उनसे हमेशा यही अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें