दिल्ली हाईकोर्ट में चीनी किट्स के रेट में गोलमाल का मामला जैसे ही उजागर हुआ विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किट की आपूर्ति में मुनाफाखोरी का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
राहुल ने कहा, हद है देश राष्ट्रीय आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग मुनाफाखोरी से नहीं चूक रहे। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है। हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इन मुनाफाखोरों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
अहमद पटेल ने भी ऊंची कीमत पर उठाया सवाल
टेस्ट किट पर अधिक दाम वसूले जाने पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने भी सवाल उठाया। पटेल ने ट्वीट किया, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सवाल उठाया था कि 245 रुपये प्रति यूनिट में आयात किट 600 रुपये में क्यों खरीदी जा रही है। किसी को भी गरीबों की कीमत पर लाभ नहीं कमाना चाहिए।