फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर मानदंड की समीक्षा करेगी सरकार

Thu, 01 Sep 2016 05:18 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत
विज्ञापन
केंद्र सरकार इस साल के अंत तक अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) के लिए क्रीमी लेयर के मानदंडों की समीक्षा करेगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अभी तक सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में सालाना छह लाख की आय वाले ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण दिया जाता है। छह लाख से अधिक आय वालों को क्रीमी लेयर माना जाता है और वे आरक्षण के लिए योग्य नहीं होते। गहलोत ने कहा कि हर तीन साल पर क्रीमी लेयर के परिभाषा की समीक्षा करने का प्रावधान है। ओबीसी आरक्षण की पिछली बार समीक्षा 2013 में की गई थी।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि सरकार आरक्षण के लिए ओबीसी के सालाना आय की अधिकतम सीमा आठ लाख करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें