फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास बदलने जा रही राजस्थान सरकार, कहा- महाराणा प्रताप ने जीता था हल्दीघाटी युद्ध

Thu, 09 Feb 2017 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महाराणा प्रताप
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावती को लेकर चल रहे विवाद से अलग राजस्थान सरकार का एक और फैसला विवाद में आ गया है।  वसुंधरा राजे सरकार अब विश्वविद्यालय स्तर पर इतिहास के तथ्यों को बदलने जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों ने इतिहास में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि राजपूत योद्धा महाराणा प्रताप ने हल्तीघाटी के युद्ध में अकबर की मुगल सेना को हराया था। इस युद्ध में अकबर की तरफ से नेतृत्व मान सिंह कर रहे थे।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। मंगलवार को राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने यूनिवर्सिटी में हुई बैठक में इस बात की पैरवी की। वहीं बुधवार को शहरी विकास और आवास मंत्री राजपाल ने भी इस बात का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'असलियत ये है कि इस युद्ध में राणा प्रताप की जीत हुई थी'

पिछले सप्ताह यूनिवर्सिटी सिंडीकेट और बीजेपी विधायक मोहन लाला गुप्ता ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के पाठयक्रम में इतिहास के बदलाव का प्रस्ताव दिया। इसमें कहा गया कि 1576 में हुए हल्दीघाटी के युद्ध में महाराण प्रताप विजेता रहे। कार्यकारी वाइस चांसलर राजेश्वर सिंह के मुताबिक इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ स्टडीज को भेज दिया गया है।

राजस्थान सरकार के मंत्री कालीचरण ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि 'राजस्थान का इतिहास गौरवमयी है। आज की पीढ़ी को इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। अकबर विदेशी आक्रमणकारी था। असलियत ये है कि इस युद्ध में राणा प्रताप की जीत हुई थी।

हालांकि हल्दीघाटी युद्ध के संबंध में इतिहासकारों का अलग-अलग मत है। हल्दीघाटी का विनाशकारी युद्ध हल्दीघाटी के मौदान में 1576 में महाराणा प्रताप और अकबर की तरफ से मान सिंह के बीच लड़ा गया था। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि युद्ध में किसी की विजय नहीं हुई थी। वहीं कुछ इतिहासकारों का कहना है कि इस युद्ध में अकबर की विजय हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें