पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। चिदंबरम ने नोटबंदी के बाद भी हो रही नोटों की किल्लत, मौजूदा हालात को लेकर पीएम मोदी से कुछ सवाल भी पूछे।
चिदंबरम ने कहा कि जहां आरबीआई को सरकार को सलाह देनी चाहिए, सरकार आरबीआई को सलाह दे रही है। 10 की जगह सिर्फ दो निदेशक बैठक में शामिल हो रहे हैं।
चिदंबरम ने सवाल उठाते हुए कहा कि 300 करोड़ नोट हर महीने प्रिंट करने की क्षमता आरबीआई के पास है, वहीं 2400 करोड़ रुपये के नोट निकाले जा चुके हैं। इस वजह से ज्यादातर एटीएम ने काम करना बंद कर दिया है, इस वजह से अभी भी कैश की कमी बनी हुई है।