कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी
- फोटो : PTI
दक्षिण में हिंदी दिवस पर विरोध अब भी जारी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने हिंदी दिवस पर सवाल उठाते हुए कहा कि गैर हिंदी भाषियों के लिए इसमें क्या है। उन्होंने हिंदी दिवस को अन्य भाषा बोलने वाले लोगों पर हिंदी थोपने का ‘चालाकी भरा कदम’ बताया।
कई ट्वीट में कुमारस्वामी ने इस समारोह को न केवल रद्द करने को कहा, बल्कि हिंदी को थोपने पर चेतावनी देते हुए कहा कि कन्नड़ भाषियों सहृदयता को उनकी कमजोरी न माना जाए।