सेना की वर्दी पहने पांच युवक गुरुवार देर रात को लखना परसिया गांव में देखे गए। शौच को गए गांव के दो युवक उन्हें देख कर सहम गए। उनकी भाषा समझ में नहीं आ रही थी। इस बात की जानकारी युवकों ने गांववालों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका। समाचार लिखते वक्त तक सर्च अभियान जारी था। यूपी-बिहार बार्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि युवकों की सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है मामला संदिग्ध है फिर भी ऐहतियात बरती जा रही है। गांव के सर्वेश अपने साथी भीखम चौरा के बबलू के साथ गुरुवार की देर रात शौच को गए थे।