फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: यूएई की ओर से लगाए प्रतिबंध के हटते ही एयरपोर्ट से पहली उड़ान हुई शुरू

Sun, 08 Aug 2021 01:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पणजी

सार

  • विमान से यूएई आने की इजाजत उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी जिन्होंने कोरोना का पूर्ण टीकाकरण करा लिया है
  • कोरोना महामारी को देखते हुए यूएई ने भारत सहित 6 देशों से यात्री विमान परिचालन पर रोक लगाई थी
विज्ञापन
गोवा एयरपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत छह देशों पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से लगाए प्रतिबंध के हटते ही गोवा एयरपोर्ट से 30 यात्रियों को लेकर पहला विमान रवाना हुआ। कोरोना महामारी को देखते हुए यूएई ने भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा से यात्री विमान परिचालन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


यूएई के राष्ट्रीय आपात एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ट्वीट कर जानकारी दी, विमान से यूएई आने की इजाजत उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी जिन्होंने कोरोना का पूर्ण टीकाकरण करा लिया है और दूसरी खुराक 14 दिन पहले लगा चुके हैं।

साथ ही इन देशों के यात्रियों को आधिकारिक रूप से टीका लगने का प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीकी देशों के यात्री भी यूएई से होकर ही जाते हैं। इस लिहाज से एशियाई देशों के यात्रियों के लिए यह एक बड़ा ट्रांजिट केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें