Rashtrapati Bhavan: इस दिन से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान, जाने कैसे होगी टिकट बुकिंग
Wed, 21 Jan 2026 12:00 PM IST
सार
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान जल्द ही आम जनता के लिए खुलने जा रही है। आईए जानते हैं कि उद्यान घूमने के लिए कैसे टिकट बुक करना होगा।
अमृत उद्यान
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। यह घोषणा राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को की। आम जनता सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उद्यान में जा सकते हैं। अंतिम प्रवेश शाम 5.15 बजे हैं। वहीं उद्यान रखरखाव के दिनों में और होली के कारण 4 मार्च को सोमवार को बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- रूसी विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर धोखाधड़ी: शैक्षिक परामर्श संस्था ने ठगे 15.39 लाख रुपये
कैसे करें बुकिंग
उद्यान में प्रवेश और बुकिंग निःशुल्क है। बुकिंग के लिए आप https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर की जा सकते है।
बिना पंजीकरण के आने वाले आगंतुकों के लिए, प्रवेश द्वार के पास स्व-सेवा आगंतुक पंजीकरण कियोस्क उपलब्ध होंगे।
सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति भवन परिसर के गेट नंबर 35 से होगा, जो नॉर्थ एवेन्यू और राष्ट्रपति भवन के मिलन बिंदु के निकट स्थित है
आगंतुकों की सुविधा के लिए, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट पर उपलब्ध रहेगी।
शटल बसों को 'अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा' बैनर के माध्यम से पहचाना जा सकता है।