भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने एक सफल लाइव फायर अभ्यास आयोजित किया। इसमें कोर ने अपनी युद्ध तत्परता, त्वरित तैनाती, और सटीक हमले की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। अभ्यास विशेष रूप से सिक्किम के उच्च ऊंचाई वाले पर्वतों में किया गया।
भारतीय सेना दुर्गम पहाड़ी इलाकों में युद्ध लड़ने के लिए तैयार हो रही है। भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर ने एक सफल लाइव फायर अभ्यास आयोजित किया। इसमें कोर ने अपनी युद्ध तत्परता, त्वरित तैनाती, और सटीक हमले की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। अभ्यास विशेष रूप से सिक्किम के उच्च ऊंचाई वाले पर्वतों में किया गया।
विज्ञापन
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि संपूर्ण समन्वित अग्नि शक्ति और सटीकता से जुड़ी कार्रवाई के माध्यम से, इन इकाइयों ने उच्च-ऊंचाई वाले युद्ध में आने वाली चुनौतियों सहित विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। रावत ने बताया कि यह अभ्यास किसी भी भौगोलिक परिस्थिति में सेना की दक्षता, गतिशीलता, और मिशन तत्परता के उच्च मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय सेना अपनी क्षमताओं को निरंतर बढ़ा रही है।