भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी की 749 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियों में बंजारा हिल्स में स्थित लोटस पाउंड बिल्डिंग, साक्षी टॉवर, बैंगलुरू में स्थित मिनिस्टर एट कॉमर्स बिल्डिंग, व सभी कंपनियों में जगन मोहन रेड्डी द्वारा निवेश किए गए शेयर भी ईडी ने जब्त कर लिए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने माना है कि जगन मोहन रेड्डी ने चूना पत्थर के भंडार भारती सीमेंट को अवैध रूप से आवंटित किए ते। इस चूना पत्थर भंडार की लागत 152 करोड़ रुपए है।