फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में आग: अब तक 19 लोगों ने गंवाई जान, 33 का चल रहा इलाज

Sat, 13 Feb 2021 09:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विरुधुनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के दक्षणी जिले सतूर के विरुधुनगर में शुक्रवार दोपहर को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण आग से अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब तीन दर्जन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि अचानकुलम गांव में स्थित फैक्ट्री में यह विस्फोट उस समय हुआ,  जब पटाखा बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था।

विज्ञापन




हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे दिए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिजनों के लिए तीन लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है और गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। 
 


प्रधानमंत्री मोदी  ने जताया दुख
इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है। दुख की इस घटना में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन

 

 तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनो को खोया है। अस्पतालों में भर्ती घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैं हमेशा तमिलनाडु के लोगों के साथ हूं।

जांच के आदेश दिए 
पलानीस्वामी ने घटना की जांच का आदेश देते हुए आश्वासन दिया कि मामले में उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विस्फोट के चलते फैक्ट्री की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें