केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो
- फोटो : अमर उजाला
देश में पहला वेटलैंड संस्थान चेन्नई में खुलेगा। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो ने वेटलैंड कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट केंद्र की स्थापना की घोषणा की है। इस अवसर पर मंत्री ने देश के सभी रामसर साइटों के पदनाम का विवरण जारी किया।
संस्थान देश के 42 वेटलैंड में शोध और उनके संरक्षण को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर सुप्रीयो ने कहा कि इस तरह की पहल भारत में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। हर साल 2 फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस मनाया जाता है।