फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर रेल हादसे के पीछे किसकी साजिश, जांच के बाद पता लगेगा: राजनाथ

Thu, 23 Mar 2017 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर रेल हादसे के पीछे आतंकवादी संगठन आईएस का हाथ होने के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही कोई अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा। इसे लेकर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि जब एनआईए जांच चल रही है तो प्रधानमंत्री ने आखिर कैसे इसके पीछे आतंकवादियों का हाथ होने की बात उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान कही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का एनआईए जांच में सीधा दखल है और इसकी जानकारी गृह मंत्री को नहीं है। जवाब में राजनाथ सिंह ने सफाई दी है कि प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा कि इसमें सीधे आतंकवादी संगठन आईएस का हाथ है।
    
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के गोंडा की रैली में कहा, पुलिस को पता लगा है कि सीमा पार पर बैठे लोग इस मामले में साजिश कर रहे हैं। अभी गृह मंत्री कह रहे हैं कि एनआईए की जांच पूरी नहीं हुई है तो प्रधानमंत्री ने कानपुर समेत कई ट्रेन हादसों के पीछे आतंकवादी साजिश की बात कैसे कह दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को एनआईए जांच के बारे में पता है जो गृह मंत्री को नहीं पता या फिर गृह मंत्री कुछ छिपा रहे हैं। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सफाई दी कि देश में कई आतंकवादी गतिविधियां पड़ोसी देशों द्वारा प्रायोजित रही हैं।  ऐसी कई खबरें अखबारों में भी प्रकाशित हुई थीं। प्रधानमंत्री ने आईएस के सीधे हाथ होने की बात नहीं कही थी। जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के हाथ होने की बात तो कही थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि सदस्य को कोई भी आरोप लगाने से पहले एनआईए जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें