फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ECI: आयोग ने राहुल के हर आरोप को बताया खोखला, फैक्ट चेक जारी कर कहा- एक भी अपील दायर नहीं की गई थी

Sat, 02 Aug 2025 06:18 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राहुल गांधी के आरोपों का फैक्ट चेक जारी कर जवाब दिया है। आयोग ने कहा कि कर्नाटक में मतदाता सूची तैयार करने में सभी राजनीतिक दलों की भागीदारी थी और अंतिम सूची पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी। साथ ही चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हजारों अधिकारियों ने सेवाएं दीं। 

विज्ञापन
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर दिए बयान की पोल खोलते हुए सोशल मीडिया पर एक फैक्ट चेक जारी किया। आयोग ने इस फैक्ट चेक के जरिये राहुल के एक-एक आरोपों को खोखला बताया है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह बयान एक साल पहले संपन्न हुए चुनावों पर बेबुनियाद आरोप हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में निर्वाचक नामावली तैयार करने में 31 डीईओ, 419 ईआरओ/एईआरओ, 58,834 बीएलओ के अलावा सभी राजनीतिक दलों के बीएलए ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। निर्वाचक नामावली का मसौदा और अंतिम सूची कांग्रेस समेत सभी दलों के साथ साझा की गई थी।

आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि अंतिम सूची के खिलाफ एक भी अपील दायर नहीं की गई थी। आयोग ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 2,82,648 मतदान अधिकारियों ने सेवाएं दीं। इनके अलावा 28 आरओ, 259 एआरओ, 113 पर्यवेक्षकों और 4,230 मतगणना पर्यवेक्षकों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें