फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक संबंधों के चलते दो युवतियों का परिवार से विद्रोह, छोड़ा घर

Sun, 18 Sep 2016 06:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
समलैंगिकता के मामले अब छोटे कस्बों में भी सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बा अवागढ़ में भी सामने आया है। दो युवतियों के  बीच करीबी संबंधों का परिवारीजनों ने विरोध किया तो उन्होंने घर छोड़ दिया और थाने पहुंच गई। पुलिस ने उनके परिवारीजनों को बुलाकर बात की, लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। बाद में उन्हें उनके एक रिश्तेदार के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक छोटे से कस्बे में रहने वाली एक युवती सब्जी की दुकान करती है, जबकि उसकी सहेली पास के घर में रहती है। दुकान करने वाली युवती के पिता ने बताया पिछले एक साल से दोनों एक साथ रहती है। दुकान का पैसा तक अपनी सहेली पर खर्च कर दिया।

दोनों अलग बिरादरी की है। शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची युवतियों ने अपने मां-बाप पर मारपीट करने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। एसओ अवागढ़ का कहना है कि दोनो युवतियां शुक्रवार शाम शिकायत लेकर आई तो मां-बाप को बुलाकर बात की गई, लेकिन दोनों ने मां-बाप संग रहने से इनकार कर दिया और एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। इसके बाद उनके एक रिश्तेदार के साथ उन्हें थाने से फीरोजाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें