फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में होगा बुलेट ट्रेन योजना का श्रीगणेश, रेल मंत्रालय ने की तैयारी

Tue, 06 Jun 2017 02:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में भी बुलेट ट्रेन का सपना साकार होता दिख रहा है। रेल मंत्रालय सितंबर में इस योजना के शिलान्यास की तैयारी में है। इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री भारत में होंगे। मंत्रालय पीएम नरेंद्र मोदी व जापान के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में योजना का शुभारंभ करना चाहता है। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय शिलान्यास के पूर्व ही लोन के लिए एग्रीमेंट तैयार करने में जुटा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। योजना की खास बात यह है कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के आसपास ट्रांजिट ओरिएंटेड विकास और परिवहन के विभिन्न माध्यमों को एकीकृत करने के लिए गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड व नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता किया गया है।

जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (जीका) ने आर्थिक और वित्तीय विश्लेषण के साथ व्यवहार्यता रिपोर्ट भी तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार परियोजना के लिए 1689 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। परियोजना पर 97,636 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन


0.1 प्रतिशत के ब्याज दर पर 81 प्रतिशत वित्तीय राशि जापान सरकार 50 साल के लिए देगी। 503 किलोमीटर लंबी ट्रैक पर 21 किमी. ट्रैक के लिए समुद्र के नीचे टनल तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें