फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद के बजट सत्र का एलान, 1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

Wed, 09 Jan 2019 01:42 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में पेश होने वाले बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन

 
ये सरकार का आखिरी बजट होगा क्योंकि इस बजट के बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली देशवासियों को कई सौगातों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि 2018 का बजट सत्र 29 जनवरी से 6 अप्रेल तक चला था।

2018 के बजट सत्र को दो चरणों में पेश किया गया था।  पहला चरण 29 जनवरी से 9 फरवरी और दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चला था। वित्त मंत्री अरुण जेटली छठी बार संसद में बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन


मौजूदा शीतकालीन सत्र में भी सरकार सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लेकर आई है जिसे लोकसभा से पारित होने के बाद राज्यसभा की मंजूरी का इंतजार है।

बजट सत्र में सरकार अन्य लंबित विधेयकों को पारित कराने की कोशिश भी करेगी। हालांकि चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस सत्र में विपक्ष के भी अपने मुद्दे होंगे जिनपर हंगामा होने के आसार हैं। बीते साल का पूरा बजट सत्र आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के चलते धुल गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें