फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवानों के शव दोपहर बाद उनके घरों पर भेजे जाएंगे

Fri, 15 Feb 2019 12:14 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा हमला - फोटो : self
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुये कायराना आतंकी हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ जवानों के शव आज दोपहर को उनके घरों पर भेजे जाएंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि 37 शवों में से अधिकतर की पहचान कर ली गई है, उनमें से कुछ की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शव उनके परिवारों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आतंकी हमले के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गये गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल सत्य पाल मलिक, सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर, शव को भेजे जाने से पहले श्रीनगर में दिवंगत आत्माओं को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गये। 
विज्ञापन


केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2500 से अधिक कर्मी 78 वाहनों के काफिले में जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अपनी छुट्टियां बिताने के बाद अपने काम पर वापस लौट रहे थे। जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर अवंतिपोरा इलाके में इस काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। श्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर पुलवामा के इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें