फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच गठबंधन में मुख्यमंत्री पद बन रहा रोड़ा

Thu, 31 Dec 2020 06:12 AM IST
Kuldeep Singh शरद गुप्ता, नई दिल्ली
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच बन रहे महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद बड़ा रोड़ा बन गया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने खुद को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाकर पेश किए जाने का प्रस्ताव दिया जो वाम मोर्चा को स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में भी कांग्रेस और वाम मोर्चे के बीच महाजोत यानी महागठबंधन हुआ था। प्रदेश की 294 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 92 सीटों पर लड़ी थी जबकि सीपीएम केवल 26 सीटें ही जीत पाई थी। शेष 55 सीटें फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और सीपीआई के बीच बंटी थी।

हालांकि वे इनमें से महज 6 सीटें ही जीतने में कामयाब हुए थे। पिछले चुनाव में बेहतर स्ट्राइक रेट के चलते कांग्रेस इस बार न सिर्फ अधिक सीटें लड़ना चाह रही है बल्कि उसने मुख्यमंत्री पद पर भी दावा ठोक दिया है। लेकिन लगातार 34 वर्षों पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली सीपीएम को यह स्वीकार नहीं है। सीपीएम केंद्रीय समिति के एक सदस्य ने कहा कि अभी इस पर टिप्पणी करना बहुत जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें