फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru News: हेलो... बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बम रख दिया हूं, शख्स के कॉल के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में हड़कंप

Fri, 20 May 2022 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बम रखने की धमकी मिलने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस कॉल को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब किसी अज्ञात शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बम रखने की की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फुल गए। आनन-फानन में जांच शुरू कर दी गई हालांकि जांच के बाद कुछ  नहीं मिला। इस जांच में पुलिस के साथ सीआईएसएफ भी शामिल थी। अब अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इस कॉल को फर्जी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें