फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी क्षमताओं में बड़ा इजाफा करेंगे नए तेजस लड़ाकू विमान: वायुसेना प्रमुख भदौरिया

Thu, 14 Jan 2021 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को कहा कि 83 अतिरिक्त स्वदेशी एडवांस तेजस जेट के लिए सीसीएस की मंजूरी, वायु क्षमता निर्माण के लिए एक बहुत बड़ा कदम है। यह हमारे स्वदेशी उद्योग के लिए एक बड़ा बढ़ावा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे डिजाइनरों की एक बड़ी पहचान भी है। यह भारतीय वायु सेना और देश के लिए एक बड़ा कदम है। भदौरिया ने आगे कहा कि इसके बाद एलसीए की दो स्क्वाड्रन योजना की वर्तमान ताकत अब बढ़कर छह हो जाएगी। अनिवार्य रूप से फ्रंटलाइन पर इसकी तैनाती होगी। 

विज्ञापन

 



गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली सीसीएस ने बुधवार को भारतीय वायुसेना के बेड़े के 83 अतिरिक्त स्वदेशी एडवांस तेजस जेट के लिए लगभग 48,000 करोड़ रुपये के सबसे बड़े स्वदेशी रक्षा खरीद सौदे को मंजूरी दी। यह सौदा भारतीय रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए एक गेम-चेंजर होगा। 

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2029 तक सभी 83 विमानों को वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य है। इन 83 विमानों से वायुसेना की कम से कम छह स्क्वाड्रन बन जाएंगी। एक स्कॉवड्रन में 16-18 शक्तिशाली लड़ाकू विमान होते हैं। बता दें कि ये 83 मार्क वन-ए फाटइर जेट पुराने सौदे वाले मार्क वन से ज्यादा एडवांस यानी घातक और खतरनाक हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने 40 तेजस जेट की खरीद को पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब देश के पास कुल 123 एडवांस तेजस जेट हो जाएंगे।इन 123 जेट के अतिरिक्त भारत 170 तेजस Mark-2 की खरीद को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है, जो कि पॉवरफुल इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी से बना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें