फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि-IV मिसाइल का सफल परीक्षण, बीजिंग तक कर सकती है मार

Mon, 02 Jan 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने सोमवार को उड़ीसा के बालासोर से अग्नि-IV मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अग्नि-IV मिसाइल 4000 किलोमीटर तक की दूरी तक वार करने के साथ-साथ यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। 
विज्ञापन


सतह से सतह तक मार करने में सक्षम अग्नि-IV मिसाइल में द्विचरणीय शस्त्र प्रणाली है। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन भारी है। इस बैलिस्टिक मिसाइल में पांचवी पीढ़ी के कम्प्यूटर लगे हैं। इसकी आधुनिकतम विशेषताएं उड़ान के दौरान होने वाले अवरोधों के दौरान खुद को ठीक एवं दिशा निर्देशित कर सकती हैं।

दिल्ली से बीजिंग तक की दूरी 3,807 किलोमीटर है, जबकि यह मिसाइल 4000 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है। ऐसे में इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन की राजधानी बीजिंग भी भारत के दायरे में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अग्नि-1, 2, व 3 और पृथ्वी मिसाइल पहले से ही सेना के युद्धक बेड़े में शामिल है, जिसकी पहुंच 3000 किलोमीटर से अधिक की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें