फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग ओवरडोज की वजह से इंद्राणी मुखर्जी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Apr 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत फिर से अचानक बिगड़ गई थी। शुक्रवार की देर रात उन्हें अचेतावस्था में बायकुला महिला जेल से जेजे अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि इंद्राणी की हालत नाजुक है। इसलिए उन्हें अति गहन दक्षता कक्ष (सीसीयू) में भर्ती किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब इंद्राणी को जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें 2 अक्टूबर, 2015 को भी इसी तरह की अवस्था में जेजे अस्पताल लाया गया था। उनके शुरुआती टेस्ट में ड्रग ओवरडोज की बात सामने आ रही है। जानिए कब क्या हुआ-

विज्ञापन


- इंद्राणी सेशंस कोर्ट में अपनी पेशी के बाद जेल वापस आईं। उन्होंने अपने जेल साथियों से कहा कि वह बाहर से खाना खाकर आई हैं इसलिए जेल का खाना नहीं खाएंगी। रात के 9 बजे वह सोने के लिए चली गईं।

- शुक्रवार को 10 बजे इंद्राणी बेहोश हो गईं और नींद में बड़बड़ा रही थी। जिसपर जेल के गार्ड का ध्यान गया और उसने उन्हें उठाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें जेल के अंदर मौजूद डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां से उन्हें जेजे अस्पताल भर्ती में इमरजेंसी वार्ड लेकर गए।
विज्ञापन


- अस्पताल पहुंचने के बाद इंद्राणी केवल अपने हाथ-पांव हिला रही थीं। डॉक्टर वकार शेख ने देखा कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य था इसके बावजूद उनके आंखों की पुतली छोटी हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें ड्रग ओवरडोज की आशंका लगी। इसके बाद उन्होंने मुखर्जी के शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाला जिसके बाद उनकी हालत में सुधार आया।
विज्ञापन


- वहीं जेजे अस्पताल के डीन का कहना है कि इंद्राणी का इलाज जहर को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। 

- इंद्राणी के खून, पेशाब और पेट के नमूनों को लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि टॉक्सिन का पता चल सके।

- शनिवार को आंखें खोलते ही इंद्राणी ने कहा- मुझे माफ कर दीजिए, मैंने टैबलेट्स खा ली थीं।

- मुखर्जी की हालत में बेशक सुधार हो रहा है लेकिन वह अभी बयान दर्ज करने की हालत में नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें