फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tweet controversy: शशि थरूर के ट्वीट पर फिर हुआ विवाद, छह महिला सांसदों के साथ सेल्फी को लेकर घिरे 

Mon, 29 Nov 2021 04:52 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने आज छह सांसदों के साथ तस्वीर ट्वीट कि जिसके बाद नया विवाद पैदा हो गया। आपत्ति थरूर द्वारा इस फोटो पर दिए गए कैप्शन को लेकर थी। 
विज्ञापन
Shashi Tharoor selfie with 6 Lok Sabha MP - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को ट्विटर पर छह महिला सांसदों के साथ एक सेल्फी पोस्ट की जिसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, नेटिजन्स की आपत्ति फोटो को लेकर दिए गए कैप्शन को लेकर थी। इस तस्वीर का कैप्शन था- कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए एक आकर्षक जगह नहीं है? इसी को लेकर वह विवादों में घर गए। 

विज्ञापन


थरूर बोले, मजाकिया अंदाज में ली गई फोटो 
कई नेटिजन्स ने उन पर निशाना साधते हुए विवाद को जन्म दे दिया। थरूर ने बाद में कुछ लोगों को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी और कहा कि महिला सांसदों की पहल ये फोटो मजाकिया अंदाज में ली गई थी। उन्होंने मुझे इसी अंदाज में इसे ट्वीट करने के लिए कहा था। 

शशि थरूर ने ट्वीट किया था, 'कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए एक आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह छह साथी सांसदों के साथ।' इस फोटो में उनके साथ बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, पटियाला की सांसद परनीत कौर, दक्षिण चेन्नई की सांसद थमिजाची थंगापांडियन, जादवपुर की सांसद मिमी चक्रवर्ती, बशीरहाट की सांसद नुसरत जहां और करूर से सांसद एस ज्योतिमणि थीं। 
विज्ञापन


कई लोगों ने जताई आपत्ति
उनके ट्वीट को कई यूजर्स ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, आप संसद और राजनीति में उनके योगदान को आकर्षण की वस्तु बनाकर नीचा दिखा रहे हैं। संसद में महिलाओं को आपत्तिजनक बनाना बंद करें। 

सुप्रीम कोर्ट की वकील करुणा नंदी ने ट्वीट किया- अविश्वसनीय है कि शशि थरूर जैसा कोई सांसद निर्वाचित राजनीतिक नेताओं को उनके लुक से आंकेगा। दोस्तों यह 2021 है। वहीं, नंदी के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट किया- ऐसा नहीं है करुणा। मुझे लगता है कि हमें कुछ चीजों को हल्के में लेने की जरूरत है और हर चीज इतनी बारीकी से नहीं देखना चाहिए। यह संसद में मौजूद सभी महिलाओं के लिए एक तारीफ थी जो आम तौर बंधे-बंधाए खांचे में रहती हैं!! ये बस मेरी राय है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें