फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार एक्सप्रेस को पाकिस्तान ने दी आगे की यात्रा के लिए मंजूरी, 165 यात्री सवार

Sat, 10 Aug 2019 06:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
थार एक्सप्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय रेलवे
विज्ञापन

कराची जाने वाली थार एक्सप्रेस को पड़ोसी देश में आगे की यात्रा के लिए शनिवार को पाकिस्तान से मंजूरी मिल गई। इस ट्रेन में 165 यात्री सवार हैं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित जीरो प्वाइंट स्टेशन पर पहुंचेगी, जिसके बाद यात्रियों का स्थानांतरण होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा था कि उसने भारत के लिए सभी ट्रेन सेवाएं रोक दी हैं। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह अंतिम जोधपुर-कराची ट्रेन होगी। 

थार एक्सप्रेस 18 फरवरी 2006 से जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से कराची के बीच हर शुक्रवार रात को चलती है। उससे पहले यह सेवा 41 वर्षों तक स्थगित रही थी। पाकिस्तान ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जें को हटाने के भारत के फैसले के बाद द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उसने थार एक्सप्रेस और समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को रद्द करने की घोषणा की।
विज्ञापन




 
पाकिस्तान के संघीय रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में गुरुवार को मीडिया को बताया था कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने राजस्थान से चलने वाली ट्रेन के लिए भी ऐसी ही घोषणा की।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें