फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane Zombie Drug: महाराष्ट्र पुलिस ने ठाणे के वायरल वीडियो पर कहा- दर्द की दवा के ओवरडोज का शिकार था युवक

Tue, 21 Apr 2026 12:16 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में वायरल वीडियो को लेकर फैली जॉम्बी ड्रग की अफवाह को पुलिस ने खारिज किया। जांच में पता चला कि युवक ने दर्द निवारक दवा प्रेगाबालिन की अधिक मात्रा ली थी। नेपाल के 22 वर्षीय युवक ने नशे के लिए दवा का सेवन किया, जिससे वह सड़क पर लड़खड़ा गया और भ्रम फैल गया।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वायरल हुए एक वीडियो को लेकर फैली जॉम्बी ड्रग की अफवाह को पुलिस ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक किसी खतरनाक जॉम्बी ड्रग के प्रभाव में नहीं था, बल्कि उसने दर्द निवारक दवा प्रेगाबालिन की अधिक मात्रा ले ली थी, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि यह वीडियो 15 अप्रैल को सामने आया था, जिसमें एक युवक भायंदर इलाके की सड़क पर लड़खड़ाते हुए खड़ा नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर इसे जॉम्बी ड्रग का असर बताकर तेजी से फैलाया गया, जिससे लोगों में डर और भ्रम फैल गया।

जांच में कौन-कौन सी बातें आई सामने
मामले की जांच में पता चला कि यह वीडियो 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का है और इसमें दिख रहा युवक नेपाल के अछाम जिले का रहने वाला 22 वर्षीय समीर राजेंद्र रावल है। वह मुंबई में काम की तलाश में आया था और फिलहाल भायंदर इलाके में रह रहा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- बंगाल चुनाव: पहले चरण में सात संवेदनशील जिले, केंद्रीय बलों समेत 2193 QRT तैनात; उपद्रवियों-साजिश पर पैनी नजर

दो साल से कर रहा था इस दवे का इस्तेमाल
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पिछले दो साल से प्रेगाबालिन दवा का नशे के लिए इस्तेमाल कर रहा था। वह बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल दुकान से दवा खरीदकर खाता था। 13 अप्रैल को उसने एक साथ 5 गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे और वह सड़क पर खड़ा रह गया।

नसों के दर्द के इलाज में इस्तेमाल होती है यह दवा
गौरतलब है कि यह दवा नसों के दर्द के इलाज में इस्तेमाल होती है और इसे अनुसूची-एच श्रेणी की दवा माना जाता है, जो बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस ने साफ किया कि इस घटना में किसी जॉम्बी ड्रग का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ था, बल्कि यह दवा के अधिक सेवन का मामला है।

ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: 'दबाव के आगे नहीं झुकेंगे', तमिलनाडु चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विजय ने TVK के लिए समर्थन की अपील

विज्ञापन


मेडिकल दुकान की भी हुई जांच

पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने उस मेडिकल दुकान की जांच भी की, जहां से दवा खरीदी गई थी। जांच में सामने आया कि वीडियो वायरल होने के बाद दुकान का मालिक वहां से फरार हो गया। इस मामले में एफडीए को रिपोर्ट भेज दी गई है और अब अवैध तरीके से दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें