गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के साथ क्राइम ब्रांच
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की क्राइम ब्रांच इकाई 1 ने मंगलवार को भिवांडी के कलवार गांव में एक बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की। क्राइम ब्रांच ने यहां से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें और 3008 डेटोनेटर बरामद किए हैं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने उसे 22 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।