फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली महिला ने कहा, मिले थाईलैंड की नागरिकता

Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दोहा से बैंकाक जाने वाली कतर एयरवेज की उड़ान में मंगलवार तड़के एक बच्चे को जन्म देने वाली प्रसूता वस्साना प्रोमकासीकोर्न ने बुधवार को कहा कि उसे खुशी होगी कि उसके बच्चे को थाई नागरिकता मिले। वह भी थाई नागरिक है और उसके बेटे को भी यही पहचान हो। कोलकाता स्थित अस्पताल में भर्ती तेईस वर्षीय प्रोमकासीकोर्न ने अपने बच्चा का नाम थानाकृत प्रोमकासीकोर्न रखने की सोची है। डाक्टरों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


दोनों को बृहस्पतिवार को  अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। देर रात वह बैंकाक की फ्लाइट पकड़ेगी। वहीं कोलकाता स्थित थाईलैंड के वाणिज्य दूतावास के एक दल ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था। दरअसल उड़ान के दौरान पैदा हुए बच्चे की नागरिकता पर सवाल उठ रहे थे। मालूम हो कि मंगलवार तड़के उड़ान के दौरान बच्चे के जन्म के बाद विमान की कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि थाईलैंड की महिला ने महिला फ्लाइट अटेंडेंट की मदद से बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह तीन बजे की है। विमान कोलकाता के ऊपर से गुजर रहा था। उड़ान संख्या क्यूआर 830 के कैप्टन ने कोलकाता हवाईअड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और उसे हालात की जानकारी देते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विमान जब नागपुर से गुजर रहा था, उस समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने विमान के चालक दल को इसकी सूचना दी और फिर यह मामला पायलट के संज्ञान में आया। पायलट ने एटीसी को सहायता का संदेश भेजा और इजाजत के बाद 352 यात्रियों वाले विमान को तड़के 3:15 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय विमान तल पर उतारा गया। जच्चा-बच्चा को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और विमान को 5:50 बजे सुबह बैंकॉक के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें