फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak: 'महाराष्ट्र में अवैध रूप से परीक्षा पास करने का चलन शुरू हो गया', ठाकरे गुट ने सरकार पर कसा तंज

Wed, 08 Mar 2023 05:28 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि न्यायपालिका से लेकर चुनाव आयोग तक, सभी नतीजे लीक हो गए हैं। संपादकीय में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की शैक्षणिक डिग्रियों पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में पेपर लीक अब बड़ा मुद्दा बन गया है किसी भी प्रदेश में परीक्षा आयोजित होती है लेकिन पेपर लीक लाखों छात्रों को प्रभावित करता है। वहीं अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने हायर सेकेंडरी स्कूल (एचएससी) की परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अवैध तरीके से परीक्षा पास करने का नया चलन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि न्यायपालिका से लेकर चुनाव आयोग तक, सभी नतीजे लीक हो गए हैं। संपादकीय में भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं की शैक्षणिक डिग्रियों पर सवाल उठाए गए हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए ठाकरे समूह ने कहा कि जब से राज्य में नई सरकार सत्ता में आई है, राज्य में अवैध रूप से परीक्षा पास करने का चलन है।

आगे कहा कि सरकार से पूछा कि असली दोषियों की जांच कब की जाएगी। संपादकीय में कहा गया है, जब अक्षम सरकार, गैर-गंभीर शिक्षा मंत्री और लचर प्रशासन होगा, तो राज्य का पेपर लीक होना तय है। इसमें कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से पिछले सात से आठ महीनों में पेपर लीक का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा था कि एचएससी गणित का प्रश्नपत्र लीक होने और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिछले सप्ताह बुलढाणा जिले में एक पुलिस मामला दर्ज किया गया था। हालांकि अभी भी मामले की जांच चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें