फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में एनआईए को मिले बम-रॉकेट, भारत में आतंकी हमले करने की थी साजिश

Wed, 10 Jul 2019 06:23 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NIA (File Photo)
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बंगलूरू में छापेमारी कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तरी बंगलूरू के सोलादेवानाहल्ली क्षेत्र में हुई छापेमारी में एनआईए ने 5 हथगोले, एक टाइमर डिवाइस, तीन इलेक्ट्रिक सर्किट, संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ, आईईडी विस्फोटक और रॉकेट जब्त किए हैं। रॉकेट और आईईडी को टुकड़ों में बांटकर छिपाया गया था। इन्हें भारत व बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश के तहत यहां छिपाया गया था।

विज्ञापन


एनआईए ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि इन विस्फोटकों की जानकारी प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के आतंकी हबीबुर रहमान ने दी थी। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में 2 अक्तूबर, 2014 को हुए बम धमाके के मामले में फरार चल रहे हबीबुर को पिछले महीने 25 जून को बंगलूरू में ही गिरफ्तार किया गया था। बाद में एक एनआईए अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 

एनआईए ने बंगलूरू में बरामद हथगोले कर्नाटक में विभिन्न आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बनाए गए थे। हथगोलों और अन्य विस्फोटकों की बरामदगी के बाद रहमान व जेएमबी के अन्य सदस्यों के खिलाफ सोलादेवानाहल्ली पुलिस थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

डकैती से फंड जुटा रहा था रहमान

फरार अपराधी के तौर पर गिरफ्तारी के समय हबीबुर रहमान जेएमबी के एक मॉड्यूल का हिस्सा था, जिसका लक्ष्य देश के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ युद्ध छेड़कर विभिन्न आतंकी घटनाओं को अंजाम देना है। एनआईए ने बताया कि रहमान और उसके अन्य साथियों ने आतंकी घटनाओं का फंड जुटाने के लिए 2018 में बंगलूरू शहर में कई डकैती को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बर्दवान धमाके से हुआ था बड़ी साजिश का खुलासा

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में किराये के मकान में हुए बम धमाके के कारण जमात की तरफ से भारत और बांग्लादेश में कई बड़ी आतंकी हमले करने की साजिश का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया था कि धमाके में मारे गए दोनों आदमी जेएमबी के सक्रिय सदस्य थे, जो यहां बम बनाने के अलावा, हथियार जुटाने और आतंकी प्रशिक्षण शिविर चलाने का काम कर रहे थे। बर्दवान बम धमाके में एनआईए ने अदालत में दाखिल चार्जशीट में रहमान का नाम फरार आरोपी के तौर पर शामिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें