फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 मुंबई हमले के बाद भी कई बार दहला भारत, ये हैं वो बड़े धमाके  

Sun, 25 Nov 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले को 10 साल पूरे होने वाले हैं। साल 2008 में उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे। लेकिन इसके बाद भी आतंकियों ने कई बार भारत को निशाना बनाया। कई बार भारत आतंकी हमलों से दहला। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आतंकी हमलों के बारे में बताने जा रहे हैं-
विज्ञापन

पुणे, 2010

2 of 10
terrorist attack
साल 2010 में पुणे में एक मशहूर जर्मन बेकरी पर हमला हुआ। इस हमले में 17 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस, 2010

3 of 10
terrorist attack
साल 2010 में यहां घाट पर दूध के एक कंटेनर में बम छिपाकर रखा गया था। यह घाट ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट के पास स्थित है। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हुए।

मुंबई, 2011

4 of 10
terrorist attack
साल 2011 में मुंबई में ओपेरा हाउस, जावेरी बाजार और दादर वेस्ट में तीन बम धमाके हुए थे। इस धमाकों में 26 लोगों की मौत हुई और 130 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन

दिल्ली, 2011

5 of 10
terrorist attack
साल 2011 में दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर बम धमाका हुआ। इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई और 80 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन

हैदराबाद, 2013

6 of 10
terrorist attack
साल 2013 में हैदराबाद के एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में दो बम धमाके हुए थे। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हुए। 
विज्ञापन

गुरदासपुर, 2015

7 of 10
terrorist attack
यहां साल 2015 में 5 बंदूकधारियों ने बस पर बुलेट से हमला करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने एक पुलिस स्टेशन को भी निशाना बनाया। इस हमले में 3 नागरिक और 4 पुलिसकर्मियों की मौत हुई। 

पठानकोट, 2016

8 of 10
terrorist attack
साल 2016 में हमलावरों के एक बड़े समूह ने पठानकोट एयर बेस पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई।

उड़ी, 2016

9 of 10
terrorist attack
साल 2016 में भारी संख्या में हथियारों के साथ आतंकियों ने उड़ी में सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इस हमले में 19 जवान शहीद हो गए। 

सुंजवान, 2018

10 of 10
terrorist attack
साल 2018 में जम्मू के सुंजवान में आतंकी कैंप पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की मौत हो गई।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next