उरी हमले के बाद पीओके में फिर से आतंकी शिविर एक्टिवेट हो गए हैं। न्यूज चैनल एनडीटीवी से खास बातचीत में सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने बताया कि इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि उरी कैंप से 30 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब आतंकी फिर से लॉन्चपैड पर तैयार हो रहे हैं।
पाक सैना आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में
गर्मी के शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है और पाक सेना इसका फायदा उठाकर ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। सेना के बारामुला में 19वीं डिविजन के मेजर जनरल आरपी कलिटा ने कहा कि उरी के ठीक सामने पाकिस्तान में आतंकी लॉन्चपैड फिर से शुरू हो गए हैं।