फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी हमले के बाद पीओके में फिर से एक्टिव हुए आतंकी शिविर'

Wed, 12 Apr 2017 04:38 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उरी हमले के बाद पीओके में फिर से आतंकी शिविर एक्टिवेट हो गए हैं। न्यूज चैनल एनडीटीवी से खास बातचीत में सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने बताया कि इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि उरी कैंप से 30 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब आतंकी फिर से लॉन्चपैड पर तैयार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पाक सैना आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में

गर्मी के शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है और पाक सेना इसका फायदा उठाकर ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। सेना के बारामुला में 19वीं डिविजन के मेजर जनरल आरपी कलिटा ने कहा कि उरी के ठीक सामने पाकिस्तान में आतंकी लॉन्चपैड फिर से शुरू हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

आतंकवादी
25 सितंबर को उरी हमले के बाद सेना ने पीओके में घुसकर आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को तबाह किया था। इन आतंकी कैंपों में ही आतंकी ट्रेनिंग लेकर भारतीय सीमा में घुसते हैं। यहां से आतंकी पुंछ से सटे शोपियां जिले तक पहुंचते हैं। इसके बाद घाटी में फैल जाते हैं। जम्मू-कश्मीर की 740 किलोमीटर लंबी एलओसी पर पीओके में आतंकियों के 50 से 70 आतंकी कैंप है। इनमें 42 कैंप एक्टिव हैं। 500 से 600 आतंकी इन कैंपों में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

पाक रेंजर देते हैं आतंकियों को ट्रेनिंग

इनमें आतंकियों की ट्रेनिंग को पाक रेंजरों का सहयोग मिलता है। यहीं पर लश्कर सरगना हाफिज सईद अकसर आतंकियों के पास आकर उनको प्रोत्साहित करता है।इस पूरी कार्रवाई पर परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह का कहना है कि पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक से उड़ी हमले का थोड़ा सा बदला पूरा हुआ है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक सधा हुआ संदेश पहुंचा दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को यह संदेश दे दिया है कि हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं । 

उन्होंने कहा कि सेना का यह कदम अभी पाकिस्तानी आतंक को खत्म करने की शुरूआत है। मोदी ने किसी भावावेश में न आकर बल्कि सेना को पूरी प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। खुद जिस तरह पूरे आपरेशन को मॉनीटर किया और सेना का मनोबल ऊंचा किया वह बहुत अच्छी बात है।

पाक ने बंद किए थे 12 आतंकी कैंप

भारतीय सेना के सर्जिकल आपरेशन से सहमे पाकिस्तान ने पीओके के 12 आतंकी कैंपों को बंद कर दिया है। इसके अलावा छह आतंकी प्रशिक्षण कैंपोँ को ठिकाने बदल दिए गए हैं। इन कैंपों को एलओसी से हटाकर पीओके के अंदरुनी जंगली इलाकों में ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें