आतंकी फंडिंग से जुड़े मनी लॉडिंग मामले में गिरफ्तार अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के सह-आरोपी असलम वानी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। वाणी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। इससे पहले वाणी की याचिका खारिज हो चुकी है। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी की पीठ के समक्ष असलम वानी की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। यह जमानत याचिका वानी की ओर से अधिवक्ता एमएस खान ने दायर की है। एजेंसी ने वानी को श्रीनगर से छह अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था।
दूसरी ओर इसी मामले में शब्बीर शाह को 26 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला दस साल से ज्यादा पुराना है। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले वानी को 26 अगस्त 2005 को गिरफ्तार किया था। ईडी का दावा है कि उसके पास 63 लाख रुपये बरामद हुये थे। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सितंबर 2017 में चार्जशीट दाखिल की थी।
निचली अदालत ने वानी की याचिका 2017 में खारिज कर दी थी। उसने हाईकोर्ट में अधिवक्ता एमएस खान के जरिये जमानत याचिका खारिज कर कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने उस सभी आदेशों को रद कर दिया है जिनके तहत मनी लांड्रिंग के आरोपी को जमानत नहीं मिल सकती थी।