फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामला : अलगाववादी नेता मीरवाइज की दूसरे दिन भी एनआईए के सामने पेशी

Tue, 09 Apr 2019 01:55 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक जम्मू कश्मीर में अलगाववादी संगठनों और आतंकवादी समूहों के वित्त पोषण से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए लगातार दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यहां बताया कि मीरवाइज पुलिस सुरक्षा में एनआईए मुख्यालय पहुंचे। उनसे अपनी ही पार्टी आवामी एक्शन समिति और हुर्रियत कांफ्रेंस के वित्त पोषण के मामले पर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


मीरवाइज हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष हैं जो पूर्व में कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढने के लिए राजग और संप्रग सरकारों के साथ बातचीत में शामिल रही है। एनआईए ने पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी को भी मंगलवार को तलब किया लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि वह एजेंसी के समक्ष पेश हुए या नहीं।

एनआईए की जांच आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण, सुरक्षाबलों पर पथराव, स्कूल जलाने और सरकारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने को लेकर है। मामले में हाफिज सईद, पाकिस्तान स्थित जमात-उद-दावा को आरोपी बनाया गया है। इसमें सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज के नेतृत्व वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के धड़े, हिज्बुल मुजाहिदीन और दुख्तरान-ए-मिल्लत जैसे संगठनों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एनआईए के समक्ष पेश होने से पहले हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘अपने सहयोगियों के साथ आज दिल्ली में एनआईए के समन के लिए। नेताओं को उनके राजनीतिक रुख के लिए बदनाम करने की कोशिश काम नहीं करेगी। हुर्रियत के उत्पीड़न के बावजूद कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान मांगते रहेंगे। लोगों से अनुरोध है कि घर जाकर शांति बनाए रखें।’ एनआईए ने 26 फरवरी को मीरवाइज समेत कई नेताओं के परिसरों पर छापे मारे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें