फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अलगाववादी आसिया अंद्राबी का घर सील, टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की कार्रवाई

Wed, 10 Jul 2019 09:59 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आसिया अंद्राबी का घर और एनआईए की नोटिस - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिग के मामले में गिरफ्तार अलगाववादी और दुख्तरान-ए-मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी के घर को सील कर दिया है। अब जांच पूरी होने तक अंद्राबी इस घर को न तो बेंच सकती है न ही इसका व्यवसायिक इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि इस दौरान अगर वह जेल से छूटती है तो इस घर में रहने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
विज्ञापन


एनआईए की पूछताछ में अंद्राबी ने कुबूल किया था कि उसने विदेशों से चंदे लिए और उनकी पार्टी दुख्तरान-ए-मिल्लत घाटी में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन का आयोजन करती थी।

आसिया अंद्राबी पर घाटी में हाफिज सईद के इशारे पर पत्थरबाजी करवाने का भी आरोप है। कश्मीर यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातक अंद्राबी चार साल पहले पाकिस्तानी झंडा फहराने और पाकिस्तानी राष्ट्रगान गाने के कारण सुर्खियों में आई थी। 
विज्ञापन


आसिया अंद्राबी के दो बेटों में से एक मलेशिया में तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया में हैं। आसिया की तरह ही गिलानी का दामाद व तहरीक ए हुर्रियत अल्ताफ अहमद शाह उर्फ फंटूश की एक बेटी तुर्की में पत्रकार है तो दूसरी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अंद्राबी का भतीजा पाकिस्तान सेना में कैप्टन है। जबकि उसका एक अन्य रिश्तेदार पाकिस्तान सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई का करीबी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें