मिस्र यानि इजिप्ट की राजधानी काईरा में बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। काइरा के चर्च पर शुक्रवार को हुए बड़े आतंकी हमले में दस से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हैं।
रायटर की खबर के अनुसार, इजिप्ट के आतंरिक मंत्रालय ने जानकारी दी है कि राजधानी काइरा के दक्षिण हिस्से में चर्च के बाहर दो हथियारबंद आतंकी ने राह चलते लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी आतंकी पर जवाबी फायरिंग की, आमने सामने हुई फायरिंग में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद एक आतंकी ने खुद को ही गोली से उड़ा लिया।
इजिप्ट की सरकारी न्यूज एजेंसी MENA ने बताया कि हेलवान में हुए इस हमले में दो से ज्यादा लोगों ने चर्च के बाहर खड़े लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर एक हमलावर भाग खड़ा हुआ जबकि दूसरे ने खुद को उड़ा लिया, फरार हमलावर की तलाश की जा रही है। हादसे में अभी तक दस लोगों की मौत हो चुकी है।
हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास का सारा इलाका सील कर दिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले कुछ समय से इजिप्ट में रहने वो इसाइयों को लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 11 दिसंबर को इजिप्ट के मुख्य कॉप्टिक क्रिश्चियन कैथेडेरल चर्च पर हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 35 लोग घायल हो गए।