फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के अंतिम संस्कार के लिए घर का सामान बेचने को मजबूर बच्चे

Sat, 30 Jul 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फैमिली
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के लखनीपुर में दलित दंपति के हत्याकांड ने गांव में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। यहां सन्नाटा पसरा है। एक ओर पीड़ित परिवार में खौफ है तो वहीं दूसरी ओर आरोपी परिवार के बच्चों का कहना है कि उनके पिता को मृतक दंपति ने गाली दी थी, जिस वजह से गुस्से में उन्होंने ऐसा कर डाला।
विज्ञापन


मृतक ममता और भरत के ग्यारह, नौ और आठ साल के तीन बच्चे घर के टूटे-फूटे सामान को इकट्ठा कर रहे थे, जिसे बेचकर वो अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार कर सकें।

आरोपी अशोक मिश्रा और उसकी पत्नी रजनी सलाखों के पीछे हैं। आरोपी के चार बच्चे पुलिस से अपनी 'बेकसूर' मां को छोड़ने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
Trending Videos

कोई नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा

फैमिली
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरोपी के बच्चों का कहना है कि उनकी मां को नहीं पता था कि उनके पिता दोनों की हत्या कर देंगे। गांव में सुरक्षा के नजरिए से आरोपी के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख सहायता राशि देने की बात तो कही है, लेकिन वो उन्हें कब मिलेगी इसका उन्हें नहीं पता। यहां तक कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कोई नेता भी अब तक नहीं पहुंचा है।

गांव के प्रधान जरमन सिंह कहते हैं कि गांव में 70 परिवार और 350 वोटर हैं। इनमें ज्यादातर दलित और मुस्लिमों की संख्या है। गांव ने कभी जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया। हम एक सप्ताह तक रामलीला करते हैं जिसमें सभी जातियों के विशेषकर दलित और मुस्लिम लोग हिस्सा लेते हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये सब गुस्से में हो गया

मृतक के पांच बच्चे
गांव में किसी तरह का कोई सामुदायिक तनाव नहीं है। प्रधान कहते हैं गुरुवार को जो हुआ वो महज गुस्से की वजह से हुआ। गांव के प्रधान की तरह ही गांव के ही एक तलित जानवेद कुमार कहते हैं कि 'ये सब गुस्से में हो गया। आदमी पर जब गुस्सा सवार होता है तो उसे कुछ दिखता कहां है।   जानवेद कहते हैं कि आरोपी मिश्रा एक अच्छे आदमी थे, उनकी गांव में कभी किसी से लड़ाई नहीं हुई'। वहीं घटना स्थल से 150 मीटर दूर आरोपी मिश्रा की दोमंजिला इमारत के बाहर लोग अपना नजरिया बताने के लिए इकट्ठा हुए।
  उनमें से एक शख्स ने कहा कि पैसे ने उसे अंधा कर दिया था। कुछ समय पहले उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

आरोपी की पत्नी ने पति को उकसाया

मृतक दंपति का घर
कुछ बीघा जमीन के अलावा उसके पास कुछ नहीं था और वो काम की तलाश में फिरोजाबाद जाने वाला था। लेकिन एक्सप्रेसवे ने उसकी जिंदगी बदल थी। जमीन के एवज में उसे सरकार से बड़ी रकम मिली, जिसके बाद उसने अपना दोमंजिला मकान बनाया।

कुछ लोगों का मानना है कि आरोपी की पत्नी ने अपने पति को हत्याकांड के लिए उकसाया था। गांव के प्रधान जरमन सिंह के मुताबिक रजनी ने ममता को किसी दूसरी दुकान से 5 रुपये का बिस्किट का पैकेट खरीदते हुए देख लिया था।

उसने पति से कहा कि ममता ने पैसे देकर दूसरी दुकान से बिस्कुट का पैकेट खरीदा है जबकि उसने अभी तक उनके पंद्रह रुपए नहीं चुकाये हैं। जिसके बाद मिश्रा पर गुस्सा सवार हो गया और उसने दोनो की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वो हमें जला देंगे अगर हम घर गए तो

गांव
घटना के कुछ वक्त बाद गांव के कुछ लोग आरोपी के घर को जला देने के लिए इकट्ठा हुए थे जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। आरोपी के बच्चे कहते हैं कि हमारी मां की इस घटना में कोई भूमिका नहीं है।

जब पिता ने दोनों की हत्या की उस वक्त मां किचिन में थी। आरोपी का दस साल का बेटा कहता है कि पापा को उस वक्त बहुत गुस्सा आया जब भारत ने उनसे पैसे वापस मांगने पर उन्हें दो बहनों को बेचने की बात कही।

कोई भी पिता ये नहीं सुन सकता। ये अपमानजनक भाषा थी। आरोपी के बच्चों का ये भी कहना है कि वो हमें जला देंगे अगर हम घर गए तो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें