फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची ने आत्महत्या कर रहे पिता की जान बचाई

Wed, 13 Apr 2016 09:21 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता में 10 साल की एक बच्ची ने आत्महत्या की कोशिश कर रहे अपने पिता की जान बचा ली। जबकि घर के अन्य सदस्य उसे रोकने में नाकाम रहे थे। बच्ची ने समय रहते पुलिस को 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्ची के पिता की जान बच गई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह 8.50 बजे की है।

जब एक बच्ची ने 100 नंबर पर फोन कर बताया कि उसके पिता खुद को कमरे के भीतर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे हैं। सिंथी पुलिस थाने और इलाके के गश्ती पुलिस कर्मी तुरंत उत्तरी कोलकाता स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। घर की किचन में आत्महत्या के लिए आग लगा चुके शख्स को पुलिस आरजी कर अस्पताल ले गई।

पीड़ित शख्स 35 प्रतिशत जल चुका था। उसका इलाज चल रहा है और अब खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय व्यक्ति का अपने पिता से बीती रात झगड़ा हुआ था। इसलिए उसने खुद की जान लेने की कोशिश की। घर के सभी सदस्य उसे रोकने में नाकाम रहे तो उसकी बेटी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें