फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHA: दस संवेदनशील प्रतिष्ठान आम जनता के लिए प्रतिबंधित, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Fri, 17 Feb 2023 04:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संवेदनशील प्रतिष्ठान हैं। 
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में दस संवेदनशील प्रतिष्ठानों में आम जनता के लिए प्रवेश निषिद्ध कर दिया गया है। केंद्र ने कहा है कि इन परिसरों में की गई गतिविधियों के संबंध में कोई भी जानकारी देश के दुश्मनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में संवेदनशील प्रतिष्ठान हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र इस बात से संतुष्ट है कि कुछ विशेष स्थानों पर की गई गतिविधियों के संबंध में जानकारी दुश्मन के लिए उपयोग होगी। केंद्र सरकार मानती है कि ऐसे स्थानों पर अनधिकृत व्यक्तियों की पहुंच को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। 

इसलिए आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 (1923 का 19)  के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार निर्दिष्ट स्थानों को एक निषिद्ध स्थान घोषित करती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में दो-दो प्रतिष्ठान हैं, जबकि तेलंगाना, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-एक प्रतिष्ठान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें