केरल से एक बार फिर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां दस लोगों ने आतंकवादी इस्लामिक संगठन आईएसआईएस ज्वाइन कर लिया है। बता दें पिछले साल भी उत्तरी केरल के करीब 21 लोग आईएसआईएस में शामिल होकर आतंकी बन गए थे। शुक्रवार को केरल पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि दो महिलाएं और चार बच्चों सहति दस लोग आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि यह लोग संयुक्त अरब अमीरात से अफगानिस्तान के आईएसआईएस आयोजित इलाकों में पहुंच गए हैं। जिनकी पहचान के साजिद उसकी पत्नी शहीना और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। वहीं के अनवर उसकी पत्नी अफसेला और दो बच्चे भी इनके साथ में हैं। पुलिस का कहना है कि यह दो परिवार और उनके मित्र भी गायब थे। यह सभी उत्तर केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले हैं।
कन्नूर के पुलिस अधिक्षक पीपी सदानंदन ऐसे ही पिछले कुछ मामलों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के बारे में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह जानकारी है कि राज्य के कम से कम 100 लोग विभिन्न देशों के माध्यम से गलत रास्ते पर निकल पड़े हैं।