फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान की पिचकारी के बाद न कहें वंदे मातरम, पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें

Mon, 11 Sep 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
125 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में दिए अपने ऐतिहासिक भाषण से पूरी दुनिया को नया रास्ता दिखाया था। इसी मौके पर पीएम मोदी ने उनके विचारों को दिल्ली के विज्ञान भवन में छात्रों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए स्वामी विवेकानंद ने हर संभव कोशिश की। आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन




1. पीएम मोदी ने कहा कि वे विवेकानंद वे महारापुरुष थे, जिन्होंने सवा सौ साल पहले दुनिया को एक नया रास्ता दिखाया था। 
2. पीएम मोदी ने गंदगी फैलाने वालों को आड़े हाथ लिया और कहा कि पान की पिचकारी मारने के बाद वंदे मातरम् कहने का कोई हक नहीं है।
3. छात्र राजनीति करने वाले सफाई की बात नहीं करते। जब चुनाव हो जाते हैं तो अगले दिन कैंपस की हालत सब जानते हैं और फिर भी वंदे मातरम का नारा जोरों से लगाया जाता है।
4. लड़कियों के प्रति आदर भाव न देखने पर पीएम ने चिंता जताई। पीएम ने कहा कि जो लोग महिलाओं को बराबरी की भाव से नहीं देखते हैं, तो उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों पर तालियां बजाने का कोई हक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5. स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने सफलता का ज्ञान युवाओं को दिया। 
6. पीएम ने स्किल डेवलपमेंट का युवाओं को महत्व बताया और कहा कि देश का नौजवान नौकरी मांगने वाला नहीं देने वाला होना चाहिए। 
7. देश की संस्कृति पर पीएम ने कहा कि क्या खाना है और क्या नहीं खाना ये हमारी परंपरा नहीं है।
8. उन्होंने कहा कि विवेकानंद वे शख्सियत थे, जो युवा शक्ति में विश्वास रखते थे और युवाओं को बेहतर राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दिया करते थे। 
9. वे दुनिया में भारत की तारीफ करते थे, लेकिन भारत में आकर समस्याओं को उठाते थे।
10. आज लोग मेक इन इंडिया का भी विरोध करते हैं, लेकिन विवेकानंद जी और जमशेद जी टाटा के बीच भारत में उद्योग लगाने को लेकर संवाद हुआ था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें