प्रमुख टेलीविजन निर्माता कंपनियां सोनी, एलजी, पैनासोनिक तथा सैमसंग अपने एलईडी/ओएलईडी टेलीविजन की कीमतों में सात फीसदी तक का इजाफा करेंगी। कीमतों में यह बढ़ोतरी सीमा शुल्क में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर की जा रही है।
कुछ कंपनियां बिक्री पर अल्पकालिक असर की भी उम्मीद कर रही हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) सीमा शुल्क में बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर पहले ही सरकार से बातचीत की शुरुआत कर चुका है। पैनासोनिक अपने एलईडी/ओएलईडी टेलेविजन की कीमत में 2-7 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।
पैनासोनिक इंडिया के कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड) नीरज बहल ने बताया कि सीमा शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी से एलईडी/ओएलईडी टेलीविजन की कीमतें बढ़ेंगी, जिसका असर उपभोक्ता मांग पर पड़ेगा। हम अपनी कीमतों में दो से साथ फीसदी तक की बढ़ोतरी करेंगे।