फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचार मंत्रालय ने 5G के लिए उच्च्स्तरीय समिति का किया गठन, 10 हजार MBPS मिलेगी स्पीड

Wed, 27 Sep 2017 04:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार क्षेत्र में 5जी तकनीक को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। सरकारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया। इस समिति को वर्ष 2020 तक प्रौद्योगिकी क्रियान्वित करने के लिये रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।  
विज्ञापन


इस समिति में दूरसंचार, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव शामिल हैं।  दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यहां बताया कि सरकार ने 5जी तकनीक पर एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है जो इसके दृष्टिकोण, मिशन और लक्ष्यों के बारे में काम करेगी।

ये भी पढ़ें- BSNL ला रहा है 5G,सेकेंडों में डाउनलोड होंगी HD फिल्में

उनका कहना है कि दुनिया में वर्ष 2020 में जब 5जी तकनीक लागू होगी, तो उम्मीद है कि भारत उनके साथ खड़ा रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार 5जी से जुड़ी गतिविधियों के लिए 500 करोड़ रुपये का कोष सृजित करने की दिशा में काम कर रही है। यह कार्य मुख्य रूप से अनुसंधान एवं विकास -आरएंडडी- पर केंद्रित रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 4 जी के कारण दूरसंचार में बढ़ी नौकरियां, 2018 तक होगी 30 लाख भर्तियां

सरकार का लक्ष्य 5जी तकनीक के तहत शहरी क्षेत्रों में 10,000 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000 एमबीपीएस की गति उपलब्ध कराने का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें