फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telecom: कॉल-इंटरनेट महंगा कर ग्राहक से 15 फीसदी ज्यादा कमाएंगी कंपनियां, प्रति ग्राहक 220 रुपये होगी कमाई

Tue, 02 Jul 2024 05:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

ढाई साल बाद दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे इनके कर पूर्व लाभ में 20-22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे इन कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) 2024-25 में 15 फीसदी बढ़कर 220 रुपये पहुंच सकती है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल फोन पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा कर ग्राहकों से अच्छी खासी कमाई करने की योजना बनाई है। रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग ने कहा, अनुमान है कि सभी मोबाइल और डाटा प्लान की कीमतें बढ़ाने से इन कंपनियों को हर ग्राहक से करीब 15 फीसदी ज्यादा कमाई हो सकती है।

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ढाई साल बाद दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे इनके कर पूर्व लाभ में 20-22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे इन कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) 2024-25 में 15 फीसदी बढ़कर 220 रुपये पहुंच सकती है। 2022-23 में यह औसतन 191 रुपये रही थी। एजेंसी ने कहा, एआरपीयू में हर एक रुपये की वृद्धि से दूरसंचार उद्योग का कर पूर्व लाभ 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


एआरपीयू में 15% की बढ़ोतरी से टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने और नेटवर्क विस्तार में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनियों के कर्ज में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें