तेलंगाना में अपनी सेवाओं पर वापस लौटने को तैयार बैठे सड़क परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने मंगलवार को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया। हालांकि इस कार्रवाई से पहले ही सड़क परिवहन निगम-संयुक्त कार्रवाई समिति हड़ताल को खत्म करने का आदेश जारी कर चुकी थी।
विज्ञापन
बता दें कि तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के कर्मचारी राज्य सरकार के साथ निगम के विलय की मांग को लेकर बीती पांच अक्तूबर से हड़ताल चले गए थे।